फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more diws of swine flu in kashmir

कश्मीर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Sat, 14 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 14 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
one more diws of swine flu in kashmir

रियासत में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) अस्पताल में स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस से एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ घाटी में यह आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। यहां तीन नए पाजिटिव के मामले भी सामने आए हैं। जम्मू में दस नए पाजिटिव मामले आने के साथ यह आंकड़ा 74 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्किम्स की प्रवक्ता कुलसोम भट्ट के अनुसार गांदरबल की एक 42 वर्षीय महिला को एक्यूट रेसप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) की शिकायत होने पर गत चार मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को अस्पताल की विशेष ओपीडी में 52 लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे। जिसमें स्क्रीनिंग के बाद 13 मरीजों के खून व थूक के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


घाटी में तीन नए पाजिटिव मामलों के साथ यहां अब तक 377 लोग स्वाइन फ्लू के वायरस से पाजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा सेना अस्पताल से पांच सैंपल लिए गए। अस्पताल से दो मरीजों की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दी गई। लेकिन तीन नए मरीज भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार जम्मू संभाग में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पाजिटिव मामलों में पीड़ितों को उचित इलाज देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। यहां शुक्रवार को 46 रिपोर्ट आई। जिसमें दस पाजिटिव हैं। इसके अलावा चौदह संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। दिल्ली टेस्टिंग लेबोरेटरी से दर्जनों मामलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed