फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Month Talent Exhibition Organised in Jammu

Jammu News: हथकरघा, हस्तशिल्प के साथ भा रहे बांस के उत्पाद

विज्ञापन
One Month Talent Exhibition Organised in Jammu
-जम्मू हाट में एक माह की जश्न-ए-हुनर प्रदर्शनी सह बिक्री शुरू
विज्ञापन

-80 से अधिक उद्यमियों ने उत्पाद प्रदर्शित किए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू हाट, प्रदर्शनी मैदान में शनिवार को शुरू हुई एक माह की जश्न-ए-हुनर प्रदर्शनी-सह-बिक्री में हथकरघा, हस्तशिल्प उत्पाद, स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित बांस के उत्पाद, ओडीओपी उत्पाद, सुलेख, ओरिगेमी और औद्योगिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसमें 80 से अधिक उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने किया। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू के निदेशक अरुण मन्हास ने मंडलायुक्त ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनियों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निर्माताओं, महिला उद्यमियों, कारीगरों, शिल्पकारों और सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे सकें। प्रदर्शित किए गए स्टॉलों में मुख्य रूप से सहज सभरवाल, सर्वेश्वर फूड्स, डीएसडी निटवियर, प्रिया कलरफुल बैकयार्ड, इन्फो बग, आईटीसी, नैचुरिस कॉस्मेटिक्स, कंवल फूड एंड स्पाइसेज, प्रिया गोल्ड, जेके इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं। हस्तशिल्प, हथकरघा, एसआरएलएम आदि सरकारी विभागों के दर्जनों स्टॉल भी प्रदर्शित किए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से लाभान्वित उद्यमियों और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के माध्यम से वित्तपोषित महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियों से अवगत कराया गया। ऐसे उद्यमी अन्य युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और नौकरी चाहने वाले के बजाय नौकरी प्रदाता बनने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में समां बांधा। कार्यक्रम में सचिन कुमार वैश्य उपायुक्त जम्मू, वीरेंद्र कुमार मन्याल जेकेएएस महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र जम्मू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed