{"_id":"59da49784f1c1b9e678b4bcc","slug":"one-military-worker-suicide-to-self-shoot-in-pahalgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पहलगाम में सैन्यकर्मी ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पहलगाम में सैन्यकर्मी ने गोली मारकर की खुदकुशी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित आर्मी कैंप में रविवार को एक सैन्य कर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 8 मद्रास बटालियन में तैनात सैन्य कर्मी की शिनाख्त बंगलूरू के नरेंद्र आर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को साथियों ने पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव सेना के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन