{"_id":"64af130f5268ca172c090914","slug":"one-lakh-tourists-reached-aharbal-tourist-resort-in-six-months-jammu-news-c-10-jam1028-159886-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अहरबल टूरिस्ट रिसॉर्ट में छह माह में पहुंचे एक लाख पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अहरबल टूरिस्ट रिसॉर्ट में छह माह में पहुंचे एक लाख पर्यटक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में अपने कलकल करते झरने और मंत्रमुग्ध कर देने वाले पहाड़ों के लिए जाना जाने वाला पर्यटन स्थल अहरबल पर्यटकों से गुलजार है, क्योंकि शुरूआती छह महीनों में लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने इस गंतव्य का दौरा किया है। अहरबल झरना जम्मू-कश्मीर के 75 ऑफ-बीट गंतव्यों में से एक है जो उपराज्यपाल की प्राथमिकता रही है।
इस साल जनवरी से अब तक 1,22,991 आगंतुक, जिनमें पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं, उन्होंने इस जगह का दौरा किया है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में 2560, फरवरी महीने में 12,880, मार्च में 4,620, अप्रैल में 22,450, मई में 11,397 और जून महीने में 43,402 लोगों ने दौरा किया, जबकि जुलाई के महीने में अब तक 25,682 लोग यहां का दौरा कर चुके हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि शुरूआती छह महीनों के दौरान स्थानीय पर्यटकों की संख्या अधिक बनी हुई है, क्योंकि इस साल अब तक 80 हजार से अधिक लोग यहां आए हैं। आंकड़े बताते हैं, शुरुआती छे महीनों में आए कुल 97,309 में से, स्थानीय लोगों की संख्या 80,121 थी, घरेलू संख्या 17,179 थी और विदेशियों की संख्या 09 थी।
एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन कुलगाम, पर्यटन विभाग कश्मीर, अहरबल विकास प्राधिकरण, वन प्रभाग कुलगाम द्वारा गर्मियों, शरद ऋतु और शीतकालीन कार्निवल, खेल गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से दो साल के बड़े पैमाने पर प्रचार के बाद भारी भीड़ देखी गई है। अहरबल को विकसित करने और पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए, कुलगाम के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट ने पिछले दो वर्षों से उत्सव और त्योहारों के आयोजन के माध्यम से इसके प्रचार के लिए विशेष प्रयास किए हैं, जिससे पिछले साल पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है और उम्मीद है इस साल तिगुना की। कुलगाम के पर्यटन प्रभारी सहायक निदेशक रहमत मकबूल ने कहा कि पर्यटन स्थल अहरबल में पर्यटकों को आकर्षित करने की भारी क्षमता है और इसके प्रचार-प्रसार और कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कई पहल की गई हैं। अहरबल विकास प्राधिकरण (एडीए) के सीईओ गालिब मोहिउद्दीन शाह ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का प्राथमिक ध्यान पर्यटन क्षेत्र पर है और पर्यटकों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी वृद्धि हुई है। यहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को तैनात किया है।