{"_id":"6053c11a8ebc3e590f3ceb48","slug":"one-km-of-road-work-started-from-sarocha-to-nawabad-rspura-news-jmu231613533","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोचा से नवाबाद तक एक किमी सड़क का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोचा से नवाबाद तक एक किमी सड़क का काम शुरू
विज्ञापन
आरएस पुरा। बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सुचेतगढ़ के गांव पिंडी सरोचा से लेकर नवाबाद तक एक किलोमीटर तक के लिंक मार्ग पर तारकोल डलवाने के काम का शुभारंभ करवाया। इस पर 45 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस कार्य में देरी हुई है।
वीरवार को अध्यक्ष ने कहा कि सुचेतगढ़ के विकास तथा बेहतरी के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी ब्लॉक के अधीन आने वाली पंचायतों में विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही है। इस अवसर पर पंचायत निकोवाल के सरपंच विजय चौधरी ने केंद्र सरकार की योजनाएं बताई। सरपंच ओंकार सिंह, सरपंच देवराज चौधरी, भाजपा के मंडल प्रधान गार सिंह, पंच प्रवीण सिंह, रूप सिंह मौजूद रहे। ।
अध्यक्ष और सदस्य ने दूसरी बार किया उद्घाटन
बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह से पहले डीडीसी सदस्य तरणजीत सिंह टोनी ने सड़क पर तारकोल डलवाने के कार्य आरंभ करवाया था। वह अपने समर्थकों के साथ सुबह गांव पिंडी सरोचा में पहुंचे थे। यह तीसरा मौका है जब किसी विकास कार्य के लिए अध्यक्ष और सदस्य ने एक कार्य का दो बार उद्घाटन किया है। डीडीसी सदस्य तरणजीत ने बताया कि प्रोटोकाल के तहत सदस्य किसी कार्य का उद्घाटन कर सकता है लेकिन अध्यक्ष ऐसा नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिल काम का शुभारंभ किया। पंच सूरत कुमार, पंच रछपाल, वचन लाल मौजूद रहे। संवाद