{"_id":"58f64dd94f1c1b3f3b47271a","slug":"one-jawan-has-lost-his-life-in-sniper-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना के स्नाइपर शाट से LoC पर जवान शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना के स्नाइपर शाट से LoC पर जवान शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
एलओसी पर जिले के मेंढर तहसील के भिंबर गली इलाके में पाक सेना के स्नाइपर शॉट से सेना का एक जवान शहीद हो गया।
पाक सेना ने मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे यह नापाक हरकत की। मेंढर तहसील के भिंबर गली क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार क्षेत्र में तैनात पाक सेना की 650 मुजाहिदीन रेजीमेंट के शार्प शूटर ने अपनी झंडा पोस्ट के सामने तैनात भारतीय सेना की 21 पंजाब रेजीमेंट की अग्रिम चौकी दामू पर तैनात सिपाही रवींद्र सिंह पर स्नाइपर राइफल से गोली दाग दी। इससे वह मौके पर ही शहीद हो गए।
दुर्घटनावश चली गोली में जवान की मौत
मेंढर के बलनोई सेक्टर पर मंगलवार को सुबह तड़के तैनात सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। शव का उपजिला अस्पताल में पुलिस और सेना के अधिकारियों की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान से विदाई दी गई। शव को जवान के पैतृक गांव भेज दिया गया है। मेंढर पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है।
सेना की 20 कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही मनमोहन बुद्धानी निवासी गांव अवलाकोट कोटाबाग तहसील कालाडूंगी जिला नैनीताल ड्यूटी पर तैनात थे। वह मेंढर के बलनोई सेक्टर में स्थित सेना की पिंपल चौकी पर तैनात थे।