{"_id":"5e32d2608ebc3e4b2033a7ef","slug":"one-hizbul-mujahideen-militants-arrested-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में हिजबुल आतंकी गिरफ्तार, एके-47 राइफल, मैगजीन और अन्य हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में हिजबुल आतंकी गिरफ्तार, एके-47 राइफल, मैगजीन और अन्य हथियार बरामद
Thu, 30 Jan 2020 06:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने वीरवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक स्थानीय दहशतगर्द को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा जिले के बुमहामा गांव में साझा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान उन्हें हिज़्ब के एक आतंकी को धर दबोचने में सफ लता हाथ लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त फै य्याज अहमद मीर निवासी बुमहामा के रूप में हुई है। उसके पास से एक एके-47 राइफल और एक मैगजीन के अलावा कुछ हथियार बरामद हुए हैं। वह पिछले करीब चार महीने से सक्रिय था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
20 घंटे बाद आपरेशन स्थगित
कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम से चलाया गया घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) लगभग 20 घंटे बाद वीरवार को स्थगित कर दिया गया।
सेना की 28 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रात के लिए रोका गया था जिसे वीरवार सुबह एक बार फि र शुरू किया गया। कुछ हाथ न लगने पर आपरेशन स्थगित कर दिया गया।