फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One flight canceled due to fog in Jammu, five delayed flight

जम्मू में कोहरे के कारण एक फ्लाइट रद्द, पांच ने देरी से भरी उड़ान

Wed, 01 Jan 2020 07:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 01 Jan 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
One flight canceled due to fog in Jammu, five delayed flight
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
नए वर्ष के पहले दिन बुधवार को जम्मू एयरपोर्ट आने वाली एक फ्लाइट रद्द रही, जबकि पांच ने अपने तय समय से कई घंटे की देरी से उड़ान भरी। शहर में कोहरे के कारण पिछले कुछ दिनों से हवाई यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार को अधिकांश फ्लाइटों ने उड़ान भरी। वहीं कोहरे के कारण फ्लाइटें रद्द रहने और देरी से उड़ने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जम्मू एयरपोर्ट पर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 3735/3732 ग्वालियर-जम्मू-ग्वालियर खराब मौसम के कारण रद्द रही। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट 614 जम्मू- दिल्ली अपने तय समय से दो घंटे 10 मिनट की देरी से उड़ी। 
विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट 554 जम्मू- श्रीनगर दो घंटे की देरी से उड़ी, जबकि स्पाइस जट की 8160 जम्मू-दिल्ली एक घंटा 20 मिनट और स्पाइस जेट की जम्मू-दिल्ली एक घंटे की देरी से उड़ी। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को कई घंटे तक अपने फ्लाइट का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं रेल यातायात की कोहरे के कारण प्रभावित हो रहा है। जम्मू आने वाले एक दर्जन के करीब ट्रेनें अपने तय समय से एक से दो घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed