{"_id":"59c68fe14f1c1b20688b62db","slug":"one-death-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
जम्मू से भद्रवाह हाईवे पर अस्सर के नजदीक शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल ओमकार (50) निवासी भद्रवाह ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। तीनों को बटोत अस्पताल में जीएमसी लाया गया था।
विज्ञापन
अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। घायलों में चंदू सिंह (41) और हंसराज निवासी भद्रवाह शामिल हैं। वहीं, कठुआ जिला के बिलावर क्षेत्र में सेंट्रो कार के पलटने से बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों में पवन कुमार (23), सोनू देवी (30), पूजा (22), कृष (8), तानिका (10) और गिधारी लाल (42) सभी निवासी लहरी बिलावर शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं और किसी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन