फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one death in land dispute

Jammu News: भूमि विवाद में व्यक्ति की मौत, दो गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2024 04:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 14 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
one death in land dispute
ब्री कमीला गांव की घटना, दो गुटों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिले के ब्री कमीला में शनिवार शाम को दो गुटों में भूमि विवाद को लेकर हुई बहस मारपीट पर आ गई। इसमें रविंदर सिंह ठाकुर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कमीला घायल हो गया। उसे विजयपुर के एक्सीडेंटल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कमीला गांव के रविंदर सिंह का चचेरे भाईयों के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। रविंदर सिंह के साथ शनिवार शाम इसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। मृतक के चचेरे भाईयों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। लाठी सिर पर लगने से रविंदर सिंह घायल होकर गिर गया। इस कारण उसे विजयपुर अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि रविंदर सिंह विजयपुर में अपना अखबार भी निकाल रहा था। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परवीन सिंह पुत्र जगदेव सिंह, जगदेव सिंह पुत्र चैन सिंह, नीलम देवी पत्नी जगदेव सिंह निवासी कमीला तहसील विजयपुर जिला सांबा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह और नीलम देवी के रूप में हुई है। आरोपी प्रवीण सिंह अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुरमंडल पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी परमंडल राहुल के अनुसार आरोपी प्रवीण को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed