{"_id":"5936e5744f1c1b361d9c8c3c","slug":"one-dead-in-violent-protests-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सेना के सर्च आपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सेना के सर्च आपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन, एक की मौत
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों की घेरेबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान हिंसा भड़क उठी। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई। हिंसक झड़पों में दर्जनभर लोग घायल हो गए। इससे इलाके में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जिले के गनाओपुरा गांव में देर शाम सेना और एसओजी द्वारा इलाके में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह हिज्ब कमांडर मीर जाहिद का पैतृक गांव है। इस बीच लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आतंकियों को मौके से फरार होने में मदद के लिए उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे। फिर भी पथराव नहीं रुका तो हवाई फायरिंग की। इस दौरान एक छात्र आदिल फारूक मागरे गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार आतंकी फरार होने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन