फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Dead, Eleven Injured In Ramban Gool Road Accident

रामबन में बड़ा हादसा: गुल रोड पर बस पलटने से मचा कोहराम, कंडक्टर की मौत, 26 यात्री घायल; राहत-बचाव कार्य जारी

Tue, 19 May 2026 12:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 19 May 2026 12:21 PM IST
सार

रामबन के गुल रोड पर एक बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और 26 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
One Dead, Eleven Injured In Ramban Gool Road Accident
सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

जिले में दलवाह क्षेत्र के चंडियाल मोड़ के पास मंगलवार सुबह बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। 26 लोग घायल हुए हैं। 32 सीटर बस में 27 लोग सवार थे। हादसे का कारण मोड़ पर अचानक से ब्रेक लगाना बताया जा रहा है।

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। यात्री बस धरम गांव से रामबन की तरफ आ रही थी। रास्ते में चंडियाल मोड़ के पास एक तीखा मोड़ है। बताया जाता है कि सड़क पर पानी होने की वजह से फिसलन थी। जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाया तो बस पर से नियंत्रण से बाहर हो गई। इससे वह सड़क पर ही पलट गई।

विज्ञापन

हादसे के समय कंडक्टर अंशु सिंह निवासी पंगारा, उधमपुर बस में दरवाजे के पास खड़ा था। बस पलटते ही वह नीचे दब गया। इससे उनकी मौके पर ही माैत हो गई। बस चालक राकेश सिंह और बाकी यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायल स्थानीय निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संगलदान पहुंचाया। सात घायलों का इलाज संगलदान में चल रहा है। 19 को जिला अस्पताल रामबन भेजा गया। यहां से गंभीर घायल मोहम्मद फारूक निवासी भिमडासा को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

क्रैश बैरियर से बच गईं 26 जिंदगियां
धरम की पहाड़ियों से जम्मू की ओर सोमवार सुबह शुरू हुआ सफर हर दिन की तरह सामान्य था। कोई परिवार के साथ था तो कोई जरूरी काम से जम्मू जा रहा था। बुजुर्ग शॉल में लिपटे बैठे थे तो बच्चे खिड़कियों से बाहर झांक रहे थे। संगलदान के पास गूल–रामबन सड़क की फिसलन भरे मोड़ पर सफर कुछ ही पलों में दहशत में बदल गया। हादसे में सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने 26 लोगों की जिंदगी बचा ली। वही बैरियर बस को खाई में गिरने से रोक गया जिसे अब यात्री जिंदगी और मौत के बीच की दीवार बता रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे दलवाह क्षेत्र के चंदियाल मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस अचानक फिसलकर सड़क पर पलट गई। इस दाैरान बस क्रैश बैरियर से टकराई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी।

ग्रामीणों ने बस की खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकाला
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बस की खिड़कियां तोड़ीं, घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों व एंबुलेंस से पीएचसी संगलदान और जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों में अब भी दहशत बाकी है।

बेटा बार-बार पूछ रहा था... क्या खाई में गिर जाएंगे
तोशी देवी ने कहा, बस के सड़क पर घिसटने की आवाज कानों में गूंज रही है। मेरा बेटा बार-बार पूछ रहा था कि क्या हम खाई में गिर जाएंगे। लगता है हमें दूसरी जिंदगी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed