{"_id":"59d3354c4f1c1b79548b565b","slug":"one-dead-body-found-in-kajigund","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: काजीगुंड में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: काजीगुंड में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 03 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड इलाके में पुलिस ने एक युवक की शव बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने काजीगुंड हाईवे के निकट से एक युवक की शव बरामद किया है जिसकी पहचान शौकत अहमद डार के रूप में हुई जो कि काजीगुंड के बिजबिहेरा का निवासी था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभी युवक के मौत का कारण साफ तौर से स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने इलाके में रात के समय गोलियों की भी आवाज सुनी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे आतंकियों का भी हाथ हो सकता है लेकिन इसकी कोई अभी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन