फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One civilian Mohammad Ashraf shot dead by terrorists in Baramulla's Sopore

जम्मू-कश्मीरः सोपोर में आतंकियों ने घर में घुस कर पति-पत्नी को गोलियों से भूना, मौत

Fri, 04 May 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
One civilian Mohammad Ashraf shot dead by terrorists in Baramulla's Sopore
terrorist - फोटो : DEMO PHOTO

घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से अपनी कायरता का परिचय देते हुए एक बेकसूर परिवार को घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोलीबारी करके भून डाला। इस गोलीबारी में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं जालिम दहशतगर्दों ने युवक की पत्नी को भी गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान सोपोर के मोहम्मद अशरफ जबकि उसकी पत्नी की पहचान सईमा बेगम के तौर पर हुई है। वह पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे आतंकी जबरदस्ती अशरफ के घर में घुस आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। अचानक से हुए इस हमले में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। जिस कारण अशरफ को एक गोली उनके कमर पर जाकर लग गई। जबकि उनकी पत्नी के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हत्या के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है। आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानाकारी मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed