फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Civilian killed in Pakistani Shelling In Mankote Sector of Poonch District

पाकिस्तानी गोलाबारी से इफ्तार भी दुश्वार, पुंछ में 12वीं के छात्र की मौत

Thu, 30 Apr 2020 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
One Civilian killed in Pakistani Shelling In Mankote Sector of Poonch District
मृत छात्र गुलफराज अहमद - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान माह-ए-रमजान में भी नापाक हरकतों पर आमादा है। वीरवार को उसने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए मनकोट सेक्टर में सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की। हमले में 12वीं कक्षा के छात्र गुलफराज अहमद (16) की मौत हो गई।

विज्ञापन


सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के एक लांसनायक को मार गिराया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सेना की मुंहतोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान में सन्नाटा है।
विज्ञापन


वीरवार देर शाम 6:55 बजे जिले के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की 31 सिंध रेजीमेंट ने अपनी चौकियों से भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाके में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। सेना की तरफ से इसी क्रम में जवाब दिया। रात 7:15 बजे पाकिस्तानी गोले गांव टाईमनकोट निवासी मोहम्मद रशीद के मकान के पास आकर गिरने लगे। इसी दौरान एक गोला मकान के बाहर फट गया। इसमें रशीद का पुत्र गुलफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। गुलफराज एनसीसी कैडेट भी था। सेना के कड़े प्रतिरोध के बाद करीब आठ बजे पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना पिछले तीन दिन से जिले के मनकोट, मेंढर, कसबा, कीरनी और डोकर में भारी गोलाबारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed