{"_id":"6078368f8ebc3e59012baf81","slug":"one-arrested-for-passing-people-through-lakhanpur-corridor-without-conducting-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच कराए बिना कॉरिडोर पार कराने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार को टैक्सी की तरह करता था इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच कराए बिना कॉरिडोर पार कराने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार को टैक्सी की तरह करता था इस्तेमाल
Thu, 15 Apr 2021 06:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:20 PM IST
सार
एक साल में पुलिस की ओर से इसी तरह की 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं और डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोगों को अवैध तरीके से प्रदेश में दाखिल कराने में आरोपी शामिल थे।
विज्ञापन
लखनपुर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों को बिना स्वास्थ्य जांच करवाए कार के जरिए लखनपुर कॉरिडोर पार कराने वाले एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सैंपलिंग सेंटर के नजदीक से गिरफ्तार करते हुए लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोरोना रोकथाम के लिए प्रदेश प्रशासन ने लखनपुर कॉरिडोर को पिछले 13 महीनों से ही रेड जोन में रखा है। नई गाइडलाइन के बाद लखनपुर टेस्टिंग की प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों से जम्मू कश्मीर आने वाले लोगों को या तो पास भरकर अपने संबंधित जिलों में जाकर जांच करवानी होती है या फिर लखनपुर में ही जांच की जाती है।
विज्ञापन
आरोप है कि गिरफ्तार किया गया जाकिर हुसैन निवासी मेहताबगढ़ कठुआ अपनी कार (जेके08जे-8226) को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता था। लखनपुर कोरोना जांच केंद्र के नजदीक सक्रिय रहकर वो प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों से राशि लेकर उन्हें प्रोटोकॉल बाईपास करवाते हुए लखनपुर को पार करवाने का काम कर रहा था। अन्य जिलों के निजी कार चालक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर जिस तरह से जाते हैं, वैसे ही यह आरोपी फर्जी सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म अपने वाहन का तैयार करता था और लोगों को बिना कोरोना जांच के लखनपुर पार करवा देता।
विज्ञापन
लखनपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को जांच केंद्र के नजदीक से गिरफ्तार किया। लखनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉरिडोर के पास ऐसे लोगों के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद टीमों को सक्रिय कर निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 270 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- कश्मीर: चार साल की बच्ची की प्रतिभा ने सेना को बनाया मुरीद, एक पल में बदल गई जिंदगी
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दरबार मूव स्थगित, ये निर्देश जारी