फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार का बड़ा फैसला: दरबार मूव स्थगित, दसवीं कक्षा के बचे हुए विषयों की परीक्षा रद्द

Thu, 15 Apr 2021 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Darbar move deferred because of COVID-19 Secretariat to function in both Srinagar and Jammu
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर से हालात बिगड़ने लगे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए उप-राज्यपाल प्रशासन ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसके तहत दरबार मूव को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए सचिवालय श्रीनगर और जम्मू, दोनों जगह ई-ऑफिस के जरिए कार्य होगा। सचिवालय श्रीनगर और जम्मू दोनों में समान रूप से कर्मचारी कार्य करेंगे। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। ग्यारहवीं कक्षा में इन विद्यार्थियों की पदोन्नति अब तक हुई परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर तय की जाएगी। जबकि 12वीं की परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

Darbar move deferred because of COVID-19 Secretariat to function in both Srinagar and Jammu
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 1086 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें कश्मीर से 684 मामले हैं। पांच लोगों की मौतभी हुई। पिछले दो सप्ताह में ही प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। रिकवरी दर गिरने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।


 
Darbar move deferred because of COVID-19 Secretariat to function in both Srinagar and Jammu
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष जनवरी-फरवरी की तुलना में मार्च-अप्रैल में कोरोना के मामले कई गुना बढ़ गए। जनवरी-फरवरी में कुल 5311 संक्रमित मिले और 73 मौतें हुईं। लेकिन मार्च में 4456 नए मामले सामने आए और 36 लोगों की जान चली गई। अप्रैल में दो सप्ताह (14 तारीख तक) में ही 10315 नए संक्रमित मिल चुके हैं। जनवरी में जम्मू-कश्मीर में रिकवरी दर 97 फीसदी पहुंच गई थी, जो अब घटकर 92 फीसदी आ गई है। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोविड लेवल-1 अस्पतालों में दर्जनों मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Darbar move deferred because of COVID-19 Secretariat to function in both Srinagar and Jammu
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सचेत रहें, बिगड़ सकते हैं हालात

जम्मू-कश्मीर में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसके मद्देनजर आगामी हफ्तों में और एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रमण फैलने के अगले कुछ हफ्तों में परिणाम दिखेंगे। कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है। -डॉ. संदीप डोगरा, एसोसिएट प्रोफेसर, माइक्रोबायोलाजी विभाग जीएमसी जम्मू।


 
विज्ञापन
Darbar move deferred because of COVID-19 Secretariat to function in both Srinagar and Jammu
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पूरे जम्मू कश्मीर में उचित तैयारियां की जा रही हैं। कोविड समर्पित और प्रस्तावित अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार रखने के लिए कहा गया है। जिलों में जरूरी स्टाफ और उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। कई अस्पतालों को भविष्य में कोविड अस्पताल के रूप में बदलने के लिए स्टैंडबाई  पर रखा गया है। - अटल डुल्लू, वित्तीय आयुक्त-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed