फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On the night the plane was allowed to land in Jammu

जम्मू में रात को विमान उतरने की इजाजत

Mon, 22 Feb 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
On the night the plane was allowed to land in Jammu

हरियाणा में जाट आंदोलन के कारण सरकार ने जम्मू एयरपोर्ट में यात्री विमानों की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था की है। सामान्य दिनों में जम्मू एयरपोर्ट पर रात के समय विमान उतारने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं है, लेकिन पर्यटकों की समस्या को देखते हुए एयरपोर्ट 24 घंटे विमानों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम के अनुसार डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से उन्हें इस संबंध में निर्देश मिले हैं। इसके बाद एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम को 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन


यदि कोई विमान कंपनी जम्मू के लिए उड़ानें भेजती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू और श्रीनगर देश के अतिसंवेदनशील एयरपोर्ट में शामिल हैं और इसके रनवे को संभालने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट पर शाम पांच बजे तक ही विमानों के आवागमन की इजाजत है। वायुसेना के अधिकारियों ने भी इस संबंध में अपने एयर मैन को नोटिस जारी कर दिया है।

विमानों के परिचालन से जुड़ी तमाम अथारिटी की ओर से उठाए गए कदम से जम्मू-कश्मीर में आने वाले पर्यटकों को राहत तो मिलेगी, लेकिन, श्रीनगर एयरपोर्ट से रात में विमानों का आवागमन नहीं हो सकेगा।


एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार श्रीनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। इस कारण श्रीनगर या कश्मीर में फंसे पर्यटकों को पहले सड़क मार्ग से जम्मू आना होगा और उसके बाद ही देश के अन्य हिस्सों के लिए उड़ानें ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed