फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On the fourth day ten trains canceled in jammu

जाट आंदोलन की मार से रेल के मुसाफिर बेहाल

Tue, 23 Feb 2016 11:30 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day ten trains canceled in jammu

जाट आरक्षण के चलते जम्मू में फंसे रेल यात्रियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को चौथे दिन दस ट्रेनें रद्द रहीं। जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री परेशानियों से जूझ रहे।

विज्ञापन


आरक्षण केंद्र में टिकटों को कैंसल करवाने के लिए कतार बढ़ती जा रही है। रेलवे ने दूसरे दिन भी यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों को दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


शनिवार को रेलवे ने श्री शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी, संपर्क क्रांति, पूजा , जम्मू मेल, झेलम, दुरंतों, टाटा मूरी, मालवा, हिमसागर को रद्द किया। इनके रद्द होने की जानकारी यात्रियों को मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रही पूरी राशि रिफंड

On the fourth day ten trains canceled in jammu

वहीं टिकटों को कैंसल करवाने के लिए यात्रियों की सोमवार को भी आरक्षण केंद्र में लंबी कतार लगी रही। घंटों लाइनों में लगकर यात्रियों ने टिकटों का कैंसल करवाया। चार दिन में चार हजार के करीब यात्रियों ने टिकटें कैंसल करवाई है और रेलवे ने इनको करीब 30 लाख रुपये की राशि रिफंड की है।

यात्रियों की राहत के लिए रेलवे ने दो नई ट्रेनों को चलाने का एलान सुबह से ही कर दिया है। कटड़ा से रात करीब आठ बजे स्पेशल ट्रेन रवाना की गई और जम्मू से रात करीब साढ़े दस बजे ट्रेन को रवाना किया। दोनों ट्रेनें चंडीगढ़, सहारनपुर से होकर दिल्ली जाएंगी। सीनियर डीटीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी दो ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।

कुछ ट्रेनों के रद्द होने पर कई यात्रियों को टिकट को कैंसल करवाने पर रेलवे की तरफ से पूरी राशि रिफंड नहीं की जा रही है। टिकट कैंसलेशन चार्ज काटकर ही राशि दी जा रही है।

संभाजी चौहान ने बताया कि उन्होंने झेलम एक्सप्रेस की टिकट को कैंसल करवाया और रेलवे ने 120 रुपये कैंसलेशन चार्ज काट कर राशि वापिस दी। रेलवे का कहना है कि उनके कंप्यूटर में ट्रेन को कैंसल नहीं दिया जा रहा है, जबकि रेलवे की वेबसाइट पर झेलम एक्सप्रेस को 23 फरवरी को रद्द दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed