कश्मीर के हालात पर राज्यपाल मलिक बोले- दस से पंद्रह दिनों में बदल जाएगी लोगों की राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में दवाओं की कमी की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीर में आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने ईद के पर्व पर लोगों के घरों में मीट, सब्जियां और अंडे तक भिजवाए थे। कहा कि दस से पंद्रह दिनों में लोगों की राय बदल जाएगी।
Satya Pal Malik: In all the crises that happened in Kashmir in the past, at least 50 people used to die in the first week itself. Our attitude is such that there should be no loss of human lives. 10 din telephone nahi honge, nahi honge, lekin hum bahut jaldi sab wapas kar denge. https://t.co/QXCu1EEItu
— ANI (@ANI) August 25, 2019विज्ञापन
सत्यपाल मलिक ने कहा कि पिछले दिनों कश्मीर में जब भी कोई घटना होती थी तो कम से कम 50 लोग मार दिए जाते थे। हमारी पूरी कोशिश है कि कोई भी हताहत न हो, किसी भी प्रकार की हानि न हो। उन्होंने कहा कि दस दिन टेलीफोन नही होंगे...नहीं होंगे लेकिन हम बहुत जल्दी सब वापस कर देंगे। सत्यपाल मलिक के कहने का आशय था कि जल्द ही घाटी में हालात सामान्य होंगे।
यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः कश्मीर में जन्माष्टमी पर देखने को मिला एक अद्भुत नजारा, सलीम ने गाए लल्ला के भजन
घाटी में दवाओं की कमी को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाओं के बीच प्रशासन ने कहा कि सरकारी दुकानों और निजी खुदरा विक्रेताओं के पास आवश्यक सभी 376 दवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 62 अन्य आवश्यक जो कि जीवन रक्षक दवाओं की श्रेणी में आती हैं वह भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ेंः अरुण-स्वराज का तिरंगा प्रेम, उस दिन सुषमा के साथ पहुंचे थे जेटली, यह है एक अमर किस्सा
दवाओं और बच्चे के भोजन की किसी भी समय व्यवस्था करने के लिए तीन व्यक्ति जम्मू और चंडीगढ़ में तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रशासन ने बताया कि 1666 में से 1165 मेडिकल स्टोर खले हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि कश्मीर घाटी में कुल 630 खुदरा केमिस्ट दुकानें और 4331 थोक दुकानें हैं, जिनमें से 65 फीसदी दुकानें खुली हुई हैं।
Jammu & Kashmir Administration on reports of shortage of medicines:All 376 notified drugs available at govt shops& private retailers. 62 essential/life saving drugs also available. 3 persons each stationed at JAMMU and Chandigarh for quick dispatch of medicines and baby food. https://t.co/yKgynHjczg
— ANI (@ANI) August 25, 2019
प्रशासन का कहना है कि 23.81 करोड़ रुपये की दवाएं पिछले 20 दिनों में खुदरा दुकानों तक पहुंची हैं, जोकि मासिक औसत से थोड़ा अधिक है। कहा कि जम्मू से ऑर्डर पहुंचने का औसत समय 14-18 घंटे है। प्रशासन ने कहा कि करीब 2 दिनों तक घाटी में बेबी फूड की कमी रही, लेकिन अब ताजा स्टॉक मंगाया जा चुका है जोकि अगले 3 सप्ताह के लिए पर्याप्त है। साथ ही उन्होंने दवाओं को लेकर अधिक मूल्य निर्धारण की बात को सिरे से नकारा है।
यह भी पढ़ेंः ...और अलविदा कह गए भैया गांव के जमाई बाबू जेटली, उस दिन इंदिरा से लेकर अटल तक घर पहुंचे थे कई दिग्गज
आपको बता दें कि, घाटी में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन भरकस प्रयास कर रहा है। साथ ही सेना भी लोगों की मदद के लिए जुटी हुई है। शनिवार को सेना ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।