फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   on reports of medicines shortage Jammu Kashmir Administration said All notified drugs available

कश्मीर के हालात पर राज्यपाल मलिक बोले- दस से पंद्रह दिनों में बदल जाएगी लोगों की राय

Sun, 25 Aug 2019 11:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Aug 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
on reports of medicines shortage Jammu Kashmir Administration said All notified drugs available
श्रीनगर के हालात - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

घाटी में दवाओं की कमी की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीर में आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने ईद के पर्व पर लोगों के घरों में मीट, सब्जियां और अंडे तक भिजवाए थे। कहा कि दस से पंद्रह दिनों में लोगों की राय बदल जाएगी।
 


सत्यपाल मलिक ने कहा कि पिछले दिनों कश्मीर में जब भी कोई घटना होती थी तो कम से कम 50 लोग मार दिए जाते थे। हमारी पूरी कोशिश है कि कोई भी हताहत न हो, किसी भी प्रकार की हानि न हो। उन्होंने कहा कि दस दिन टेलीफोन नही होंगे...नहीं होंगे लेकिन हम बहुत जल्दी सब वापस कर देंगे। सत्यपाल मलिक के कहने का आशय था कि जल्द ही घाटी में हालात सामान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः कश्मीर में जन्माष्टमी पर देखने को मिला एक अद्भुत नजारा, सलीम ने गाए लल्ला के भजन

घाटी में दवाओं की कमी को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाओं के बीच प्रशासन ने कहा कि सरकारी दुकानों और निजी खुदरा विक्रेताओं के पास आवश्यक सभी 376 दवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 62 अन्य आवश्यक जो कि जीवन रक्षक दवाओं की श्रेणी में आती हैं वह भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ेंः अरुण-स्वराज का तिरंगा प्रेम, उस दिन सुषमा के साथ पहुंचे थे जेटली, यह है एक अमर किस्सा

दवाओं और बच्चे के भोजन की किसी भी समय व्यवस्था करने के लिए तीन व्यक्ति जम्मू और चंडीगढ़ में तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रशासन ने बताया कि 1666 में से 1165 मेडिकल स्टोर खले हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि कश्मीर घाटी में कुल 630 खुदरा केमिस्ट दुकानें और 4331 थोक दुकानें हैं, जिनमें से 65 फीसदी दुकानें खुली हुई हैं।

 
प्रशासन का कहना है कि 23.81 करोड़ रुपये की दवाएं पिछले 20 दिनों में खुदरा दुकानों तक पहुंची हैं, जोकि मासिक औसत से थोड़ा अधिक है। कहा कि जम्मू से ऑर्डर पहुंचने का औसत समय 14-18 घंटे है। प्रशासन ने कहा कि करीब 2 दिनों तक घाटी में बेबी फूड की कमी रही, लेकिन अब ताजा स्टॉक मंगाया जा चुका है जोकि अगले 3 सप्ताह के लिए पर्याप्त है। साथ ही उन्होंने दवाओं को लेकर अधिक मूल्य निर्धारण की बात को सिरे से नकारा है।

यह भी पढ़ेंः ...और अलविदा कह गए भैया गांव के जमाई बाबू जेटली, उस दिन इंदिरा से लेकर अटल तक घर पहुंचे थे कई दिग्गज

आपको बता दें कि, घाटी में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन भरकस प्रयास कर रहा है। साथ ही सेना भी लोगों की मदद के लिए जुटी हुई है। शनिवार को सेना ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed