{"_id":"6a2bb675bd3b478ca10ff7c2","slug":"omar-seeks-full-statehood-during-meeting-with-prime-minister-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग, अहम मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग, अहम मुद्दों पर चर्चा
Fri, 12 Jun 2026 01:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:04 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई। दोनों नेताओं के बीच राज्य बहाली के साथ-साथ विकास, रोजगार, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और सीएम उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य बहाली पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के सत्ता में 12 साल पूरे होने के मौके पर बधाई के साथ ही प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का मुद्दा भी उठाया। प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री की यह मुलाकात उस मौके पर हुई है, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस पूर्ण राज्य पर दिल्ली घेराव का आह्वान कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मुलाकात से ठीक पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में उमर पूर्ण राज्य के दर्जे पर सभी दलों को एक साथ आने का न्योता दे चुके हैं। अब यह देखना होगा कि मोदी से मुलाकात के बाद उनकी अगली रणनीति क्या होती है। फिलहाल, मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान पूर्ण राज्य के साथ ही जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति और प्रमुख क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बुनियादी ढांचे के निर्माण, जन सेवाओं और कल्याणकारी उपायों में हुई प्रगति का जिक्र किया। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के लिए कुछ बेहतर होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बातचीत के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में आर्थिक विकास को गति देने की भी पहल की है। इस बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए भारत सरकार से लगातार समर्थन की जरूरत भी बताई। उधमपुर-श्रीनगर लाइन पर रेल सेवा बढ़ाने, नए टूरिज्म सर्किट विकसित करने और जम्मू-कश्मीर के किसानों, कारीगरों और एमएसएमई को लगातार समर्थन देने पर भी बात हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह मुलाकात सुखद रही। इसमें राज्य का दर्जा शीघ्र बहाल करने पर बात हुई। इसके जल्द ही सुखद परिणाम निकलने की उम्मीद है।