फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Presided Over Most Corrupt Regime in JK: Mehbooba

नेशनल कांफ्रेंस अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार: महबूबा

Thu, 27 Nov 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 27 Nov 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Omar Presided Over Most Corrupt Regime in JK: Mehbooba

महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार दी है। इसलिए नेशनल कांफ्रेंस के बड़े नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। जांच होने के बाद तय है कि यह लोग जेल में होंगे।

विज्ञापन


उमर को यह कहने का कोई हक नहीं कि और भी सरकारों ने भ्रष्टाचार किया है। बुधवार को महबूबा पुलवामा विधानसभा क्षेत्र में पीडीपी प्रत्याशी मोहम्मद खलील के समर्थन में प्रचार करने पहुंचीं। यहां उन्होंने उमर पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला द्वारा पीडीपी पर भ्रष्टाचार को लेकर कटाक्ष किया गया था। महबूबा ने कहा कि एनसी-कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचार की जांच शुरू होने के बाद जेल जाकर खत्म होगी। 113 करोड़ के क्रिकेट स्कैम का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले की अब लंबी जांच की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आरोपी सामने आ चुके हैं और इन्हें अब जेल भेज देना चाहिए। उमर अब्दुल्ला के बारे में महबूबा ने कहा कि उन पर भी हाजी यूसुफ की हत्या का आरोप है। उनके अधिकारिक आवास पर यूसुफ की मौत हुई थी। वहीं कश्मीर में सैकड़ों कनाल भूमि पर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं के कब्जा करने का मामला भी महबूबा ने उठाया।

उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के अब्दुल्ला परिवार और उनके विभिन्न मंत्रियों पर लगे घोटालों के आरोप साबित होने चाहिएं, ताकि इन पर कार्रवाई की जा सके।


महबूबा ने राहुल गांधी द्वारा उमर पर निशाना साधने की बात पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अब यकीन हो गया है कि उन्होंने एक गलत पार्टी के साथ मिलकर सरकार चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed