फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar hits out at Centre over delay in giving spl package to JK

केंद्र अपनी कथनी को करनी में करके दिखाएं: उमर

Wed, 21 Jan 2015 09:33 PM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
Omar hits out at Centre over delay in giving spl package to JK
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज को जारी करने में बेवजह देरी कर रहा है।
विज्ञापन


बीरवाह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उमर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए रियासती सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए 44 हजार करोड़ के प्रस्ताव पर केंद्र अब तक फैसला नहीं ले पाया है।
विज्ञापन


यहीं वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरी केंद्र को ऐसा करने से कौन रोक रहा है। केंद्र सरकार को अपनी कथनी को करनी में बदलते हुए बाढ़ प्रभावितों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों के लिए 44 हजार करोड़ का मुद्दा उठाया

Omar hits out at Centre over delay in giving spl package to JK

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित हजारों लोग केंद्र से मिलने वाली मदद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय में यहां कश्मीर के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए बाढ़ का सामना किया।

वहीं केंद्र सरकार के रवैये से उन्हें अब परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रियासत के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने रियासत में उपलब्ध स्रोतों से पूरी कोशिश की कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जाए।

सीएम रिलीफ फंड से बाढ़ प्रभावितों के लिए ठंड में वैकल्पिक बसेरा का प्रबंध किया गया, लेकिन बाढ़ के बाद अब जरूरत है कि लोगों का पुनर्वास हो और क्षतिग्रस्त संपत्ति का पुनर्निर्माण हो इसके लिए केंद्र की सहायता की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पीडीपी जैसे दलों ने बाढ़ से लोगों की पेश आ रही मुश्किल के समय में सियासत की और जल्द चुनाव की मांग कर बाढ़ प्रभावितों के जख्मों को और कुरेदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed