{"_id":"59a576104f1c1b0d278b4625","slug":"omar-congratulates-pm-modi-on-resolving-doklam","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक मतभेद भुलाकर उमर ने डोकलाम विवाद सुलझाने पर पीएम मोदी को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक मतभेद भुलाकर उमर ने डोकलाम विवाद सुलझाने पर पीएम मोदी को दी बधाई
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक मतभेद के बावजूद नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने दोकलम विवाद सुलझाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उमर ने ट्वीट कर कहा कि दोकलम पर पहले की स्थिति बनाए रखने की कूटनीतिक सफलता भारत के लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सही में ही जीत हासिल की है। गौरतलब है कि चीन भूटान के इलाके दोकलम में सड़क बनाना चाहता था, जिसका भारत ने अपने सामरिक दृष्टिकोण से विरोध किया था। दोनों देशों के सैनिक कई बार उक्त स्थान पर उलझ भी चुके हैं।
विज्ञापन
इस विवाद पर गतिरोध खत्म होने के बाद देश के लाखों लोगों ने पीएम मोदी और भारतीय विदेश मंत्रालय को सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश भेजे। इसके बाद कई घंटों तक सोशल मीडिया पर इससे जुड़े हैशटैग ट्रेंड होते रहे।
विज्ञापन