{"_id":"0090316b05fa6bb16f92b8504bdbfcf8","slug":"omar-attacks-pm-modi-over-pathankot-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पठानकोट में मुठभेड़ जारी है और पीएम योगा पर भाषण दे रहे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पठानकोट में मुठभेड़ जारी है और पीएम योगा पर भाषण दे रहे हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Jan 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पठानकोट हमले को लेकर ट्विटर पर प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की है। उमर ने लिखा है, ‘पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से लंबी मुठभेड़ चल रही है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक में योगा कांफ्रेंस में दिया गया भाषण माहौल से मेल नहीं खाता।’
उमर ने लिखा, ‘फिदायीन हमले में घायल जवानों को निकालने के लिए पर्याप्त आपात इंतजाम नहीं किए गए। चौबीस घंटों से भी लंबी मुठभेड़ चलने के बावजूद घटनास्थल पर जवानों के लिए क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की व्यवस्था का नहीं होना हैरत भरा है।’
विज्ञापन
उमर ने ट्विट कर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उमर ने 2 जनवरी को पठानकोट हमले के बारे में ट्विटर पर लिखा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहसी पाकिस्तान योजना के लिए पहली बड़ी चुनौती है।
उन्होंने लिखा, भाजपा को पूर्व के अपने इस रूख से अलग हटना होगा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते’ तथा भारत पाक वार्ता को ऐसे हमलों से बचाना होगा। उमर ने कहा, पुराने अनुभव के आधार पर मुझे विश्वास है कि यह बात उभरेगी कि ये आतंकी वायु सेना को विशेष रूप से निशाना बनाने के लिए कुछ घंटों पहले ही इस पार पहुंचे।
विज्ञापन
Business as usual is all well & good but a speech about yoga while an encounter rages at an Air Base in #Pathankot seems totally out of sync
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 3, 2016
विज्ञापन
उमर ने लिखा, ‘फिदायीन हमले में घायल जवानों को निकालने के लिए पर्याप्त आपात इंतजाम नहीं किए गए। चौबीस घंटों से भी लंबी मुठभेड़ चलने के बावजूद घटनास्थल पर जवानों के लिए क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की व्यवस्था का नहीं होना हैरत भरा है।’
विज्ञापन
Really? A 24+ hour long operation & we don't have any critical care ambulances for our brave soldiers??? #Shame https://t.co/LCPOe1SSZk
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 3, 2016
उमर ने ट्विट कर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उमर ने 2 जनवरी को पठानकोट हमले के बारे में ट्विटर पर लिखा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहसी पाकिस्तान योजना के लिए पहली बड़ी चुनौती है।
That was quick. Here's the first major challenge to the PM Modi's bold Pakistan gambit. #PathankotAttack
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 2, 2016
उन्होंने लिखा, भाजपा को पूर्व के अपने इस रूख से अलग हटना होगा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते’ तथा भारत पाक वार्ता को ऐसे हमलों से बचाना होगा। उमर ने कहा, पुराने अनुभव के आधार पर मुझे विश्वास है कि यह बात उभरेगी कि ये आतंकी वायु सेना को विशेष रूप से निशाना बनाने के लिए कुछ घंटों पहले ही इस पार पहुंचे।
The BJP now has to sidestep its previous "terror & talks can't go together" & insulate the Indo-Pak dialogue from such attacks. #Pathankot
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 2, 2016