फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah will shift from Hari Niwas and House arrest will remain near home

हरि निवास से शिफ्ट होंगे उमर अब्दुल्ला, घर के पास ही रहेंगे नजरबंद

Thu, 16 Jan 2020 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah will shift from Hari Niwas and House arrest will remain near home
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को प्रदेश में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त किये जाने के बाद एहतियातन हिरासत में लिए जाने के 163 दिन बाद उनके आधिकारिक आवास के पास स्थित एक घर में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उमर को वर्तमान में हरि निवास में रखा गया है, आज यानी कि गुरुवार को उन्हें स्थानांतरित किए जाने की संभावना है क्योंकि जम्मू कश्मीर प्रशासन की योजना घाटी का दौरा करने आ रहे केंद्र सरकार के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के लिए हरि निवास का उपयोग करने की है। अधिकारियों ने बताया कि उमर को जिस घर में स्थानांतरित किया जाएगाए वह उनके सरकारी आवास के नजदीक है।
विज्ञापन


इस प्रतिनिधि मंडल में रेल मंत्री पीयूष गोयल, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी सहित कई मंत्री शामिल हैं। यह टीम पांच अगस्त के बाद यहां शुरू हुई विकास की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे और लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ उमर सैकड़ों राजनीतिक, सामाजिक कायकर्ता 5 अगस्त से हिरासत में हैं। इनमें फारूक एकमात्र राजनीतज्ञ हैं जो 17 सितंबर से पीएसए में बंद हैं।

कार्यक्रम में करीब चालीस मंत्री हिस्सा लेंगे

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में आगामी दिनों केंद्रीय मंत्री जिला स्तर पर जन पहुंच कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 18 से 20 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य मंत्री शामिल रहेंगे। 18 जनवरी को अर्जुन राम मेघवाल परमंडल, डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू, अश्विनी चौबे सांबा में कार्यक्रम करेंगे।

19 को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रियासी में कार्यक्रम करेगी। महेंद्र नाथ पांडे जम्मू, अर्जुन राम मेघवाल कठुआ में रहेंगे। वी मुरलीधरण भी कठुआ और अनुराग सिंह ठाकुर जम्मू में रहेंगे।  डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर, पीयूष गोयल जम्मू और अश्विनी चौबे सांबा में रहेंगे। प्रताप सारंगी कठुआ, आर के सिंह डोडा, देवाश्री चौधरी जम्मू में रहेंगे।

कुल मिलाकर कार्यक्रम में करीब चालीस मंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा के प्रदेश महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा हैं कि कार्यक्रम का आयोजन सरकारी स्तर पर होगी। ऐसे में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मंत्रियों के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और इन्हें सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed