{"_id":"54047e1b816789523ae0e89cc435b8f2","slug":"omar-abdullah-wants-debate-between-arvind-kejriwal-and-kiran-bedi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल और किरण बेदी में बहस चाहते हैं उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल और किरण बेदी में बहस चाहते हैं उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Jan 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला चाहते हैं कि दिल्ली चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल और भाजपा की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी के बीच खुली बहस होनी चाहिए।
विज्ञापन
उमर ने ट्वीट करके कहा, रियासत में चुनास से पहले पत्रकार राजदीप सरदेसाई द्वारा खुली बसह के प्रस्ताव को पीडीपी नेताओं ने ठुकरा दिया था लेकिन मैं चाहुंगा कि अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी में खुली बहस हो।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में रियासत में उपजे रानीतिक गतिरोध पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा, सभी पार्टियों के लिए जरूरी होना चाहिए कि चुनाव से पहले सीएम या पीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जाए।
विज्ञापन
ताकि बाद में जनता अपने आप को ठगा महसूस न करे। लोगों को वोट देने से पहले पता होना चाहिए कि वह किस चहेरे के लिए वोट देने जा रहे हैं।