अरनियां हमले का समय कोई संयोग नहीं: उमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उमर ने लिखा है, तीन नागरिकों के साथ ही तीन सेना के जवान भी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। उमर ने आगे लिखा है, सेना ने अरनिया में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है।
3 civilians have lost their lives along with 3 army personnel, my condolences to the families. 4 militants have been neutralised in Arnia.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 27, 2014
इससे पहले अरनिया में आतंकियों और सेना के बीच जारी मुठभेड़ के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पाकिस्तान पर निशाना साधा था। उमर ने ट्वीट करके लिखा, कुछ चीजें कभी नहीं बदलेंगी।
एक तरफ सॉर्क सम्मेलन में भारत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक मंच पर हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर से जम्मू में आतंकी घटना को अंजाम दिया गया है।
1. Some things will never change, SAARC summit is on, Ind & Pak PMs at the same venue and a fierce encounter breaks out in Jammu.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 27, 2014
उमर ने कहा, अरनिया सेक्टर में हमले का समय मात्र एक संयोग नहीं हो सकता। यह जानबूझकर की गई हरकत है। उमर ने मुठभेड़ में मारे गए सेना के अधिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति सांत्वना जाहिर की।
2. The timing of the attack in Arnia can't be a coincidence. My condolences to the family of the army officer killed in Arnia.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 27, 2014
उमर ने लिखा, मैं घटना को पर्सनली मॉनिटर कर रहा हूं। सेना ने नेशनल हाईवे समेत आसपास के सभी संवेदनशील इलाकों को बंद करा दिया है।
All police nakas along the NH in Jammu & other sensitive locations have been put on high alert & the situation is being closely monitored.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 27, 2014
बता दें कि सुबह करीब पांच बजे आतंकी सेना की वर्दी में अरनिया की पिंडी पोस्ट के पास पहुंचे थे। आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत दो जवानों के शहीद होने की खबर है।
हालांकि सेना की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उमर के ट्वीट से साबित होता है।