{"_id":"5936e9a94f1c1b901c9c8c2f","slug":"omar-abdullah-targets-jammu-and-kashmir-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दबा रही हैं सरकार की नीतियां: उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दबा रही हैं सरकार की नीतियां: उमर अब्दुल्ला
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से युवाओं को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर के नवा-ए-सुबह स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने उन्हें बदलाव लाने, गरिमा और शांति भरे भविष्य को साकार करने के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
उमर ने कहा कि पीडीपी-बीजेपी सरकार के टकराव संबंधी दृष्टिकोण के साथ उभरती अनिश्चितता ने युवाओं के बीच निराशा और आशाहीनता की भावना पैदा कर दी है। हमारे युवाओं तक पहुंचने और उनके साथ सुलह और शांति के पुलों को बनाने में केंद्र सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण विफलता ने एक पॉलिटिकल वैक्यूम बनाया है।
विज्ञापन
इस गंभीर माहौल में, हमारे युवाओं को एक सम्मानित और समृद्ध भविष्य का सपना दिखाया जा रहा है जो एक हास्यास्पद है।
Trending Videos
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
पीडीपी पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा कि युवाओं को ऐसा लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है और 2014 में उनके साथ किए गए वादों को या तो तोड़ दिया गया है या छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस विश्वासघात की वजह से विश्वास की कमी बढ़ रही है। उमर ने उनसे कहा कि बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उमर ने कहा कि राजनीतिक अवसरवाद और धोखे से छुटकारा पाने के लिए युवा एक साथ प्रयास करें।