युवाओं को दबा रही हैं सरकार की नीतियां: उमर अब्दुल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से युवाओं को दबाया जा रहा है।
श्रीनगर के नवा-ए-सुबह स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने उन्हें बदलाव लाने, गरिमा और शांति भरे भविष्य को साकार करने के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उमर ने कहा कि पीडीपी-बीजेपी सरकार के टकराव संबंधी दृष्टिकोण के साथ उभरती अनिश्चितता ने युवाओं के बीच निराशा और आशाहीनता की भावना पैदा कर दी है। हमारे युवाओं तक पहुंचने और उनके साथ सुलह और शांति के पुलों को बनाने में केंद्र सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण विफलता ने एक पॉलिटिकल वैक्यूम बनाया है।
इस गंभीर माहौल में, हमारे युवाओं को एक सम्मानित और समृद्ध भविष्य का सपना दिखाया जा रहा है जो एक हास्यास्पद है।
पीडीपी पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा कि युवाओं को ऐसा लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है और 2014 में उनके साथ किए गए वादों को या तो तोड़ दिया गया है या छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस विश्वासघात की वजह से विश्वास की कमी बढ़ रही है। उमर ने उनसे कहा कि बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उमर ने कहा कि राजनीतिक अवसरवाद और धोखे से छुटकारा पाने के लिए युवा एक साथ प्रयास करें।