पलटवार: सुवेंदु के बयान 'बंगाल बन जाएगा कश्मीर' पर उमर का तंज, बोले- तो गलत क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल के नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बयान अगर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो पश्चिम बंगाल कश्मीर बन जाएगा पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। उमर ने कहा कि भाजपा के मुताबिक अगस्त 2019 के बाद कश्मीर स्वर्ग बन गया है। तो पश्चिम बंगाल के कश्मीर बनने में क्या गलत है? बंगाली लोग कश्मीर से प्यार करते हैं। हमसे बड़ी संख्या में मिलते हैं। इसके बाद अब्दुल्ला ने सुवेंदु अधिकारी के बयान को बेवकूफी करार देते हुए माफ करने की बात कही।
यह भी पढ़ें- स्वर्ग की गोद में बसे श्रीनगर के अद्भुत स्थानः यहां चिलचिलाती गर्मी में मिलता है गजब का सुकून
बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों के एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच टक्कर तेज हो गई है और दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को घेरने से पीछे नहीं हट रही हैं। शनिवार को भाजपा ने अपने 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को खड़ा किया है।
यह भी पढ़ें- वो कश्मीरी 'शेर': जिसने चार दिन पाक को उलझाए रखा, पढ़िए- बारामुला के नायक मकबूल शेरवानी की कहानी
But according to you BJP wallas Kashmir has become paradise after August 2019 so what’s wrong with West Bengal becoming Kashmir? Anyway, Bengalis love Kashmir & visit us in large numbers so we forgive you your stupid, tasteless comment. https://t.co/drxRLxvIO1
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 7, 2021