फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah special interview ahead j&k polls

मसाला फिल्म की तरह है BJP का मिशन 44+

Wed, 19 Nov 2014 01:12 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah special interview ahead j&k polls

अपने पिता के बिना जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार अकेले पार्टी को लीड कर रहे नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए यह चुनाव इतना आसान नहीं होने जा रहा है।

विज्ञापन


एक तो पिता के मार्गदर्शन का अभाव दूसरा रियासत की बदली हुई चुनावी फिजा कई चुनौतियां लेकर आई है। बता दें कि उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लंदन गए हुए हैं।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उमर ने चुनाव में एंटी इनकमबेंसी, भाजपा, बाढ़ जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की।

अपनी परंपरागत सीट गंदरबल को क्यों छोड़ा?

मैंने दो साल पहले ही इसी घोषणा कर दी थी कि मैं गंदरबल से चुनाव नहीं लड़ुंगा। मैं सोनावर (जो कि मेरा घर है) या बीरवाह (मेरी नानी का घर) सीट से चुनाव में खड़ा हुआ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासनकाल की बड़ी उपलब्‍धियां कौन सी हैं?

omar abdullah special interview ahead j&k polls

आपके शासनकाल की बड़ी उपलब्‍धियां कौन सी हैं?

हमारी सरकार के दौरान आतंकवाद कम करके घाटी में शांति स्‍थापित की गई। पीडीपी-कांग्रेस सरकार (2002-2008) में रियासत में करीब 23 लाख पर्यटक आए थे ज‌बकि हमारी सरकार में करीब 50 लाख पर्यटक घाटी आए।

अफस्पा (AFSPA) को हटाने का वादा अधूरा रह गया। क्या मोदी सरकार इसे हटाएगी?

मैं भी चाहता हूं कि घाटी से अफस्पा को घाटी से हटाया जाए। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। 2012 में कहा गया कि अमेरिका अपनी सेना को अफगानिस्तान से वापस बुलाक रहा है, ऐसे में अफस्पा को हटाना सही नहीं है। मैं बता रहा हूं, अब आईएसआईएस का बहाना बनाकर अफस्पा को लागू रखा जाएगा।

भाजपा की पकड़ मजबूत हो रही है?

omar abdullah special interview ahead j&k polls

क्या घाटी में बाढ़ के बाद नेकां विरोधी लहर है? आप बाढ़ के समय कम दिखाई दिए?

इस बारे में तो तभी पता चलेगा जब चुनावी नजीते हमारे सामने होंगे। लेकिन बाढ़ में पचास से भी कम लोग मारे गए हैं और बाढ़ के बाद बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई है।

रही बात मेरे दिखने की तो, मैं बाढ़ के समय लाल चौक पर खड़ा होकर दिखाई दे सकता था, लेकिन उससे राहत कार्य तो बेहतर हो नहीं जाता। मैं खुद लोगों के बीच गया हूं।


क्या रियासत में भाजपा की पकड़ मजबूत हो रही है?

रियासत में यह संभाव ही नहीं है। खासकर कश्मीर घाटी में भाजपा के लिए पैठ बनाना नामुमकिन है।

भाजपा का ‌'मिशन 44' कैसा लगता है?

omar abdullah special interview ahead j&k polls

आपको भाजपा का ‌'मिशन 44' कैसा लगता है?

आई लव मिशन 44, ये बॉलीवुड की किसी मसाला फिल्म के नाम की तरह लगता है।


अपने पिता की अनुपस्थिति में आप अकेले चुनाव में हैं, क्या इससे परेशानी हो रही है?

हां, स्वभाविक तौर पर परेशानियां बढ़ी हैं। मुझे अकेले ही पार्टी को लीड़ करना है। साथ ही अपने घर का भी ख्याल रखना है। मेरे पिता जो कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लंदन गए हुए हैं और मेरी मां जो कि किडनी डोनर हैं।

मुझे उन दोनों की भी फिक्र रहती है। मैं अपने पिता को मिस कर रहा हूं क्योंकि मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ में अपने काम का बोझ साझा कर सकूं। इस मामले में मैं हूं, सिर्फ मैं और अकेला मैं ही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed