{"_id":"5bdd84f2bdec2269a77169d8","slug":"omar-abdullah-says-kashmiri-students-become-militants-it-is-hugely-worrying","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी छात्र के आतंकवादी बनने की खबरें चिंताजनक: उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी छात्र के आतंकवादी बनने की खबरें चिंताजनक: उमर अब्दुल्ला
भाषा, श्रीनगर
Updated Sat, 03 Nov 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र के आतंकवादी समूह में शामिल होने का दावा करने वाली खबरें बहुत चिंताजनक हैं। श्रीनगर के खानयार इलाके का रहने वाला बिलाल सोफी (17) ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘यदि सोफी के आतंकवादी समूह में शामिल होने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट सही है तो यह बहुत चिंताजनक है। कभी-कभी छोटी बातों का भयानक परिणाम होता है।’
विज्ञापन
सोफी 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर से दिल्ली जाने के लिए निकला था, लेकिन बीच रास्ते से ही लापता हो गया। इससे एक दिन पहले ही परिसर में भारतीय और अफगानी छात्रों के बीच हुई मारपीट में गलती से वह भी फंस गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क और श्रीनगर के खानयार थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई।
सोशल मीडिया पर आयी तस्वीर में सोफी काले कपड़ों में दिख रहा है। उसमें दावा किया गया है कि वह आईएसआई की विचारधारा से प्रभावित आईएसजेके में शामिल हो गया है।
नेकां नेता ने ट्वीट किया है, ‘जो कुछ भी शारदा विश्वविद्यालय में हुआ, यदि इस कारण से उसने यह विध्वंसक रास्ता चुना है तो यह और ज्यादा दुखद है। एक जीवन बर्बाद होने के रास्ते पर है और एक और परिवार दुख के तूफान में घिर रहा है।’