{"_id":"61a3964190a3b62980190c0d","slug":"omar-abdullah-said-there-is-no-employment-in-jammu-kashmir-terrorism-is-growing-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर निशाना: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- खोखले निकले सारे वादे, पैर पसार रहा आतंकवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर निशाना: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- खोखले निकले सारे वादे, पैर पसार रहा आतंकवाद
Sun, 28 Nov 2021 08:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:16 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने रोजगार और आतंकवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आतंकवाद के बढ़ने और गुस्से को इसकी वजह बताया है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने डोडा जिले में जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दावे किए जा रहे थे कि अंबानी, टाटा और बिड़ला जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं। जो परियोजनाएं चल रही हैं उनमें भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद आतंकवाद को लेकर भी उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे शासन के दौरान जिन इलाकों से आतंक का सफाया हुआ था, वहां आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है। ये आतंकवादी बाहर से नहीं आए हैं, बल्कि कश्मीर के युवा हैं जो गुस्से और अन्य कारणों से हथियार उठाने को तैयार हैं।
विज्ञापन