J&K: 'आरक्षण पर महबूबा और लोन कर रहे राजनीति, जब सत्ता में थे तो खामोश क्यों थे'? सीएम उमर का विपक्ष पर पलटवार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरक्षण मुद्दे पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और पीपुल्स कांफ्रेंस नेता सज्जाद लोन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब ये नेता सत्ता में थे तब चुप थे, अब विपक्ष में आकर मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राब्ता कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सीएम अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन की आलोचना की। सीएम ने कहा कि वे आरक्षण को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनके पास मौका था, तब उन्होंने भर्ती में आरक्षण का मुद्दा नहीं उठाया।
अब्दुल्ला ने सवाल उठाया और कहा, जब महबूबा मुफ्ती को वोटों की जरूरत थी, तो उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों को आरक्षण के बारे में बात करने से भी सख्ती से मना कर दिया था। जब अनंतनाग से चुनाव लड़ रही थीं और राजोरी और पुंछ से वोटों की जरूरत थी, तब उन्होंने आरक्षण के बारे में बात क्यों नहीं की? जब ये सब हो रहा था, तब सज्जाद लोन पांच साल तक सरकार के करीब थे।
हमें हमारे सरकारी घरों से बेदखल कर दिया गया और हमारी सुरक्षा कम कर दी गई, जबकि वे सरकारी घर में बैठे थे। उन्होंने तब आरक्षण के बारे में बात क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने छह महीने के भीतर आरक्षण रिपोर्ट पेश कर दी थी और यह पहली बार है, जब इस तरह की प्रगति हुई है, अगर मुझे समय बर्बाद करना होता तो मैं उप-समिति को छह महीने और दे देता, तब वे क्या करते? क्या उनके पास मुझे छह महीने में यह रिपोर्ट पूरी करने के लिए मजबूर करने का कोई तरीका था? कैबिनेट ने उप-समिति की रिपोर्ट स्वीकार कर ली है और इसे कानून विभाग को उनकी टिप्पणियों के लिए भेज दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: उमर का सवाल: 'हमारे प्रदेश में सूखे जैसे हालात, हम पानी क्यों दें; जब हमें जरूरत थी...क्या पंजाब ने दिया था'?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.