{"_id":"6604065329c7f411c709a0eb","slug":"omar-abdullah-said-hm-amit-shah-statement-afspa-revocation-misleading-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उमर ने अमित शाह के अफस्पा हटाने के बयान को बताया चुनावी जुमला, बोले- हालात सामान्य हैं तो तुरंत हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उमर ने अमित शाह के अफस्पा हटाने के बयान को बताया चुनावी जुमला, बोले- हालात सामान्य हैं तो तुरंत हटाएं
Wed, 27 Mar 2024 06:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:10 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को हटाने पर विचार करने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान को चुनावी जुमला करार दिया है।
विज्ञापन
उमर उब्दुल्ला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को हटाने पर विचार करने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान को चुनावी जुमला करार दिया है। उमर ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान लद्दाख के लोगों से भी प्रदेश को छठी सूची में शामिल करने का वादा किया गया, लेकिन इसे अबतक पूरा नहीं किया गया। इसी तरह अब जम्मू कश्मीर में ठीक चुनाव से पहले अफस्पा हटाने का बयान दिया गया है। उमर ने कहा प्रदेश में अगर हालात सामान्य हैं तो अफस्पा को तुरंत हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जब केंद्र सरकार घोषणा करती है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है और आतंकवाद और अलगाववाद समाप्त हो गया है, तो उनके पास अफस्पा को हटाने में देरी करने का कोई कारण नहीं है। उनका मानना है कि और देरी की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं 2011 से इस दिन का इंतजार कर रहा हूं। हमने अफस्पा हटाने के लिए बहुत प्रयास किए। राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की बहाली के संबंध में लद्दाख के लोगों के साथ भी चुनाव के दौरान वादा किया गया। अब लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।
विज्ञापन