आयशा सुल्ताना के मामले पर उमर बोले: हर नागरिक को सरकार की आलोचना करने का अधिकार
आयशा सुल्ताना के मामले पर उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही नेताओं को नसीहत भी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमें पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को सरकार की आलोचना करने का अधिकार है। नेताओं को पुराने कानूनों की आड़ में छिपना बंद कर देना चाहिए। आलोचना करना राजद्रोह का मामला नहीं हो सकता है।
Criticism of Patel does not constitute sedition. In a democracy, if that’s what we still want to claim to be, criticism of people in positions of authority is the right of every citizen. These thin skinned “leaders” should stop hiding behind such archaic laws. https://t.co/oadENzukrD
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) June 11, 2021
बता दें कि भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब्दुल खादर का कहना है कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। इससे पहले भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ