फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OMAR ABDULLAH REACTS AFTER DSP KILLING IN KASHMIR

डीएसपी के हत्यारे नर्क की आग में जलेंगे : उमर अब्दुल्ला

Sat, 24 Jun 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 24 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
OMAR ABDULLAH REACTS AFTER DSP KILLING IN KASHMIR
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या एक मस्जिद के सामने भीड़ ने कर दी। इस घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस बर्बर घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें नर्क की आग में जलना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य इलाके में स्थित जामा मस्जिद के बाहर डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या की घटना बर्बरता की हद है। उमर ने कहा कि इससे वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत दुखी और परेशान हूं। इतने पवित्र माह में ऐसी घटना जामा मस्जिद के बाहर हुई जो भयावह है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उमर ने ट्विटर पर लिखा, उनकी मृत्यु एक त्रासदी है और जिस ढंग से उनकी मौत हुई वह बहुत ही बर्बर है। जिन लोगों ने डीएसपी पंडित की हत्या की, वे अपने पापों के लिए नर्क में जलेेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसे शहीदों के परिवारों की मदद के लिए पुलिस कल्याण कोष में पार्टी की तरफ  से 10 लाख रुपये और विधायक के तौर पर अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का एलान भी किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed