फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah government committed to expanding public services in all sectors: Sakina Itoo

उमर अब्दुल्ला सरकार सभी क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध: सकीना इट्टू

विज्ञापन
Omar Abdullah government committed to expanding public services in all sectors: Sakina Itoo
श्रीनगर। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने सोमवार को कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार जम्मू-कश्मीर के हर कोने में बेहतर सार्वजनिक सेवाओं, खासकर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएनएम) अस्पताल रैनावारी श्रीनगर का दौरा किया, जहां उन्होंने अस्पताल के लिए प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। दौरे के दौरान सकीना इट्टू ने कहा, हमारी सरकार का लगातार प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि लोगों तक सुविधाएं पहुंचे, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो, अस्पताल, शिक्षा या सड़क और इमारतें हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने और यह पता लगाने के लिए लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं कि और क्या करने की जरूरत है। मंत्री ने एक अस्पताल का दौरा किया, जहां तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एक नव स्थापित प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा, पहले मरीजों को परीक्षण के लिए अपने नमूने जीएमसी या स्किम्स में भेजने पड़ते थे, जिसके परिणाम आने में महीनों लग जाते थे। अब इस पूरी तरह कार्यात्मक प्रयोगशाला के साथ, स्थानीय स्तर पर परीक्षण किए जा सकते हैं और दो से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध होगी। यह स्थानीय आबादी के लाभ के लिए एक बड़ा कदम है। डॉक्टरों की कमी के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हम धीरे-धीरे डॉक्टरों की कमी को दूर करने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed