कहां है वह पाइप, जिससे अब्दुल्ला खानदान गुजरे: उमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ में शनिवार को आयोजित नेशनल कांफ्रेंस की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कहां है पानी का वह पाइप जिससे पूरा अब्दुल्ला खानदान गुजरे। उन्होंने यह तीखा प्रहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए भाषण पर किया।
उन्होंने यह दावा भी किया केंद्र से मिलने वाली 80 हजार करोड़ के पैकेज से इस सरकार के कार्यकाल में किश्तवाड़ को कुछ मिलने वाला नहीं है। लोग आज भी पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
स्थानीय आईटीआई परिसर में करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यहां के लोग बदलाव चाहते थे। बदलाव हुआ भी। पर विकास क्या हुआ।
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने किश्तवाड़ में यूनीवर्सिटी कैंपस, पालीटेक्निक कालेज दिया। जिला अस्पताल को अपग्रेड किया। इतना ही नहीं सभी पावर प्रोजेक्टों और पकल डूल, बुड़सर, कीरू, क्वाड़ व रटले के कागज पूर्ण किए थे।
यहां तक कि रटले पावर प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू करवाया। नई सरकार बनी तो सब काम ठप हो गया। उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ की जनता हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी भाईचारा कायम रखा। इसलिए नेशनल कांफ्रेंस ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता देती रही है। आगे भी देती रहेगी। इसमें जनता भी पार्टी को साथ देती रहे। भाईचारा हमेशा बनाए रखे।
मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं...
उमर अब्दुल्ला ने राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर पर भी जम कर हमला किया और कहा कि वह खुद तो कभी कोई परीक्षा पास नहीं की है पर रहबर-ए-तालीम शिक्षकों की परीक्षा लेना चाहते हैं।
यह भी कहा कि नईम खुद पिछले दरवाजे से मंत्री पद पाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी, आरटी शिक्षक, डेलीवेजर पीएचई व अन्य विभाग के कांट्रेक्चुवल मुलाजिम आदि सभी परेशान हैं। उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।
उमर ने कहा कि हमारे रहते ही आरईटी योजना आरंभ हुई थी। 2 वर्ष रिटायरमेंट की आयुसीमा बढ़ाई थी। अब मुफ्ती सरकार इस योजना को बंद करना चाहते हैं।
जनसभा को एमएलसी सज्जाद अहमद किचलू और अजय सडोत्रा ने भी संबोधित किया और यहां की समस्याओं से उमर को अवगत कराया। मौके पर पार्टी के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा, जिला प्रधान तनवीर अहमद किचलू और अन्य कई नेता भी उपस्थित रहे।
किश्तवाड़ आए उमर अब्दुल्ला से जब पत्रकारों ने गत दिनों उनके पिता फारूक अब्दुल्ला द्वारा पीओके को पाकिस्तान का भाग बताने पर सवाल किया तो उन्होंने हलके मूड में यह कहा कि इस तरह का बयान उनका पहली बार नहीं आया है। यह बात वह बार-बार कहते आए हैं। अब इसमें मीडिया को मिर्ची लगी तो हम क्या कह सकते हैं।