{"_id":"648ad2c4ce6d672fe5003b6c","slug":"omar-abdullah-conduct-assembly-elections-in-jk-soon-nc-ready-for-elections-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला: जेके में विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकते... 72 हूरें जैसी फिल्में सोची समझी साजिश का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला: जेके में विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकते... 72 हूरें जैसी फिल्में सोची समझी साजिश का हिस्सा
Thu, 15 Jun 2023 02:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:39 PM IST
सार
अब्दुल्ला ने कहा कि 72 हूरें जैसी फिल्में एक साजिश का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा, क्या हम इतने कमजोर हैं कि एक या दो फिल्में हमारे धर्म को नुकसान पहुंचाएंगी? उन्होंने कहा, यह एक सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं, तो विधानसभा चुनाव क्यों नहीं कराए जा सकते। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के किसानों के विरोध के दौरान सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनी पर दबाव बनाने के आरोपों पर उमर ने कहा कि वह सच्चाई नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मागम में संवाददाताओं से कहा, डोर्सी का हमारे मंत्री के साथ विवाद है। डोर्सी ने एक ट्वीट किया और हमारे मंत्री ने इसके खिलाफ 10 ट्वीट किए। उमर ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और भाजपा नेता अंद्राबी को केंद्र शासित प्रदेश में उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए इंतजार करने की सलाह देने पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैं चुनाव का इंतजार क्यों करूं? मैडमजी (अंद्राबी) खुश होंगी। वह नहीं चाहतीं कि चुनाव हों, क्योंकि उनकी पार्टी का सफाया हो जाएगा। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। मैं कुछ नहीं कह रहा, क्योंकि वह महिला हैं। उनका सम्मान करता हूं। लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि संसदीय चुनाव और यूएलबी चुनाव हो सकते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव नहीं करा सकते हैं।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा कि 72 हूरें जैसी फिल्में एक साजिश का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा, क्या हम इतने कमजोर हैं कि एक या दो फिल्में हमारे धर्म को नुकसान पहुंचाएंगी? उन्होंने कहा, यह एक सोची समझी साजिश है। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ इस तरह की और गतिविधियां सामने होगी। हमें सावधान रहना होगा और समझदारी से काम लेना होगा।