उमर अब्दुल्ला बोले: एक राष्ट्र-एक चुनाव का सूत्र जम्मू कश्मीर से किया जाए लागू, लोकसभा संग हो विधानसभा चुनाव
उमर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक राष्ट्र-एक चुनाव पर रिपोर्ट पेश की है। इस सूत्र को जम्मू कश्मीर से लागू किया जाना चाहिए। लोकसभा के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग का काम लोकतंत्र कायम करना है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक राष्ट्र-एक चुनाव पर रिपोर्ट पेश की है। इस सूत्र को जम्मू कश्मीर से लागू किया जाना चाहिए। लोकसभा के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।
उमर ने कहा, 'चुनाव आयोग का काम लोकतंत्र कायम करने का है। उन्हें लोकतंत्र कायम करने में रोल अदा करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को चुनाव देखे हुए करीब 10 साल हो गए हैं। रामनाथ कोविंद ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर रिपोर्ट पेश की है। क्यों इसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से नहीं कर सकते, जो ढिंढोरा पीटा जा रहा है ये लोगों को धोखा देने के लिए तो नहीं है? यहां लोकतंत्र कायम करने का ये सुनहरा मौका है।'
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: ECI द्वारा कल होने वाले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "ECI से कोई उम्मीद नहीं है। ECI का काम लोकतंत्र कायम करने का है, उन्हें लोकतंत्र कायम करने में रोल अदा करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को चुनाव देखे हुए करीब… pic.twitter.com/YTt3zKXuXR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024