{"_id":"64a7a85e2875e5e2cc07b050","slug":"old-mortar-shells-recovered-in-vijaypur-samba-jammu-kashmir-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samba: विजयपुर में छह पुराने मोर्टार शेल बरामद, पुलिस की टीम मौके पर, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samba: विजयपुर में छह पुराने मोर्टार शेल बरामद, पुलिस की टीम मौके पर, जांच जारी
Fri, 07 Jul 2023 11:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:23 AM IST
सार
सांबा के विजयपुर इलाके में शुक्रवार को छह पुराने मोर्टार शेल बरामद हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
सांबा में पुराने मोर्टार गोले मिले
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला सांबा के विजयपुर इलाके में शुक्रवार को छह पुराने मोर्टार शेल बरामद हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने संबंधित इलाके के आसपास के क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये शेल जम्मू-पठानकोट राजमार्ग के एक तरफ झाड़ियों में पाए गए हैं। उन्होंने बताया, "ये पुराने गोले हैं। हो सकता है पुलिस चौकी से बचने के लिए तस्करों ने इन्हें यहां फेंक दिया हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन