{"_id":"6a1c359cfbb722446007e4e2","slug":"old-mortar-shell-recovered-in-samba-border-village-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samba: मंदिर के कुएं से निकला 35 साल पुराना मोर्टार शेल, इलाके में मची हलचल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samba: मंदिर के कुएं से निकला 35 साल पुराना मोर्टार शेल, इलाके में मची हलचल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
Sun, 31 May 2026 06:50 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 31 May 2026 06:50 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र के गडवाल गांव में एक मंदिर के कुएं से पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ के गडवाल गांव में एक मंदिर के कुएं से पुराना मोर्टार शेल बरामद होने से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को स्थानीय लोगों ने मंदिर के कुएं में एक संदिग्ध वस्तु देखी। जांच करने पर वह मोर्टार शेल निकला। इसके बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।
विज्ञापन
बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए और मोर्टार शेल को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शेल काफी पुराना था और हो सकता है पिछले 30 से 35 वर्षों से कुएं में पड़ा हुआ था। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसे छूने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन