{"_id":"6336764f9357ac5e50320bfb","slug":"ogw-miscreants-and-surrendered-terrorist-to-be-report-in-police-stations-of-rajouri-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री का राजोरी दौरा: ओजीडब्ल्यू, बदमाश और आत्मसमर्पण कर चुके आतंकी थानों में करें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री का राजोरी दौरा: ओजीडब्ल्यू, बदमाश और आत्मसमर्पण कर चुके आतंकी थानों में करें रिपोर्ट
Fri, 30 Sep 2022 10:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:23 AM IST
सार
राजोरी में आतंकियों के मददगारों, बदमाशों और आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों को संबंधित थानों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Rajouri (File)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चार अक्तूबर को प्रस्तावित राजोरी दौरे से पहले उधमपुर में दोहर धमाके और पुंछ में आईईडी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आतंकियों के मददगारों, बदमाशों और आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों को संबंधित थानों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राजोरी में हाईवे, जिले के प्रवेश द्वारों सहित विभिन्न स्थानों पर नाके स्थापित कर वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सेना के खुफिया तंत्र के साथ-साथ पुलिस की स्पेशल ब्रांच और सीआईडी के लोग सादे कपड़ों में जगह-जगह तैनात हैं। हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। डीआईजी पुलिस राजोरी-पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुगल ने बताया कि गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एहतियातन संदिग्ध तत्वों को हिरासत लिया जा सकता है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने गृहमंत्री के दौरे से पहले ही मोबाइल वाहन चेकिंग प्वाइंट्स (एमवीसीपी) स्थापित कर वाहनों और लोगों की तलाशी शुरू कर दी है। मुगल रोड पर भी नाके और पुलिस व सेना ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन