फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Offline classes in higher educational institutions of Jammu and Kashmir will start from November 8

जम्मू-कश्मीर: उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन कक्षाएं आठ नवंबर से होंगी शुरू, कोविड प्रोटोकाॅल का पालन जरूरी 

Sun, 07 Nov 2021 12:22 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। कक्षाओं में सिर्फ टीकाकरण करा चुके चुके विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
Offline classes in higher educational institutions of Jammu and Kashmir will start from November 8
Jammu University - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना के बीच बंद प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। कई संस्थानों में ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड से भी पढ़ाई करवाने का प्रावधान रखा गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, जम्मू विश्वविद्यालय और क्लस्टर विवि में ऑफलाइन कक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। सभी विश्वविद्यालयों ने छात्रों को सूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

 

नोडल अधिकारी और जीजीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र टिक्कू ने बताया कि क्लस्टर विवि के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में दोनों मोड से पढ़ाई होगी। इवन और ऑड तरीके से कक्षाएं नियमित चलेंगी। कोविड वैक्सीन लगा चुके विद्यार्थी ही शिक्षण संस्थानों में आ सकेंगे। टीकाकरण की एक खुराक ले चुके छात्रों को भी ऑफलाइन कक्षाओं में पढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन

 

प्रो. रविंद्र टिक्कू ने बताया कि हालांकि क्लस्टर विवि के अधीन सभी कालेजों के छात्र टीकाकरण करवा चुके हैं, लेकिन 10 फीसदी जिन छात्रों ने दूसरी डोज नहीं ली है, उनके लिए कॉलेजों में वैक्सीनेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जो छात्र किसी दिन कॉलेज में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। उन्हें पाठ्य सामग्री ऑनलाइन संबधित विषय के शिक्षक उपलब्ध करवाएंगे। विवि ने इस बार समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से पढ़ाई करवाने का प्रावधान रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि सोमवार
को विवि खुलेगा, लेकिन पहले दिन छात्रों की संख्या कम हो सकती है। हालांकि विवि प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने, होस्टल खोलने की पूरी व्यवस्था की है। टीकाकरण करवा चुके छात्र ही विवि में आ सकेंगे। जम्मू विवि के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लंबे समय के बाद विवि खुलने जा रहा है। छात्रों में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए उत्साह है।


 

निर्देश जारी होने से पहले भी छात्र संबंधित विभागों में आकर शिक्षकों से पठन-पाठन के बारे में विचार विमर्श करते रहे हैं, लेकिन अब कोविड नियमों का पालन करते हुए छात्र ऑफलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। सभी छात्रों के कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र जांच किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed