{"_id":"a86005832f8859c7df61a58d1d883327","slug":"obi-mobile-launched-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीआई मोबाइल ने जम्मू में कदम रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीआई मोबाइल ने जम्मू में कदम रखा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Aug 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
देशभर में स्मार्टफोन मोबाइल लांच करने वाली ओबीआई कंपनी ने अब जम्मू-कश्मीर में कदम रखा है। शुक्रवार को कंपनी ने रियासत में वितरक तय करने के अलावा पांच नए स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन
कंपनी के सीईओ अजय शर्मा ने प्रेस क्लब में नए मोबाइल की लांचिंग करते हुए कहा कि कंपनी ने 15-34 साल के उपभोक्ताओं का ध्यान रखते हुए मोबाइल में तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई हैं।
विज्ञापन
खासबात यह है कि मोबाइल आकर्षक डिजाइनों के होने के साथ 4,200 से 11,990 रुपये की रेंज में हैं। इन स्मार्टफोन में कुछ नए आप्शन हैं, जो अन्य स्मार्टफोन में नहीं हैं।
विज्ञापन
मसलन कैमरा आन करने के लिए स्क्रीन पर जाने की बजाए मोबाइल के बाहर ही बटन लगा हुआ है। यह सभी स्मार्ट फोन दो सिम वाली सुविधा वाले हैं। इसके अलावा कंपनी ने 1600 रुपये की कीमत वाला सामान्य मोबाइल भी मार्केट में उतारा है।