फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nursing homes and clinical centers Registration process in Jammu Kashmir will be online

जम्मू-कश्मीरः नर्सिंग होम और क्लीनिकल केंद्रों की पंजीकरण प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Fri, 26 Feb 2021 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
nursing homes and clinical centers Registration process in Jammu Kashmir will be online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर में अब दिव्यांगता, नर्सिंग होम और क्लीनिकल केंद्रों की स्थापना के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए आवेदकों को स्वास्थ्य निदेशालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जल्द ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया का खाका तैयार कर लिया है। इसमें एक नई एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ दिया जाएगा। आवेदनकर्ता घर बैठे ही अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करेगा और उसका ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए नई ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यह व्यवस्था स्वास्थ्य निदेशक के हाथ में होती थी। लेकिन वर्तमान में यह प्रक्रिया संबंधित जिलों के डीसी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी देखेंगे। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवेदनकर्ता के लिए सिफारिश करेंगे और उपायुक्त अंतिम मुहर लगाएंगे।


उपायुक्त अध्यक्ष और सीएमओ उपाध्यक्ष रहेंगे। इससे पहले पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया में आवेदनकर्ताओं को लंबा समय लग जाता था। उन्हें अपने दस्तावेज स्वास्थ्य निदेशालय लाने पड़ते थे और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। खासतौर पर लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।

ऑनलाइन व्यवस्था जल्द शुरू की जा रही है। इसके लिए संबंधित एप बनाई जा रही है। संबंधित चिकित्सा स्टाफ को आधुनिक ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। नई ऑनलाइन व्यवस्था से हजारों आवेदनकर्ताओं को राहत मिलेगी।  डॉ. रेणु शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed