{"_id":"38f53d743762c408e8103faf689efa77","slug":"nurse-on-the-transfer-of-the-two-opposite-factions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स के तबादले पर दो धड़े आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स के तबादले पर दो धड़े आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 13 Aug 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
जीएमसी में एक नर्स के तबादले पर हुए हंगामे के बाद नर्सिंग स्टाफ के दो धड़े आमने-सामने आ गए हैं।
एक धड़ा तबादले को गलत ठहरा रहा है तो दूसरा तबादले के आर्डर पर अमल पर जोर दे रहा है। इस बीच, मंगलवार को जीएमसी नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान मधु खजूरिया के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ ने प्रशासक से मुलाकात कर तबादले पर अमल करने पर जोर दिया।
प्रशासक रचना शर्मा के अनुसार इस मामले में कमेटी जांच कर रही है, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
खजूरिया ने आरोप लगाया है कि दूसरे अस्पतालों का स्टाफ गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में माहौल बिगाड़ रहा है। अफसरों को गलत कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो जीएमसी का नर्सिंग स्टाफ आंदोलन कर सकता है। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी में डा. अनिल महाजन, डा. उस्मानी और डा. दिनेश गुप्ता शामिल हैं।